फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in Uttarakhand: कर्फ्यू तोड़ा तो लगाएंगे एनएसए, अफवाह फैलाने पर लगेगी रासुका - डीजी अशोक कुमार

Wed, 15 Apr 2020 10:28 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
बनभूलपुरा में कर्फ्यू के दौरान पुलिस अधिकारियों से वार्ता करते अशोक कुमार - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगने के बाद बुधवार को डीजी कानून व्यवस्था, अशोक कुमार ने लाइन नम्बर आठ और लाइन नम्बर एक का दौरा किया। इस दौरान डीआईजी जेआर जोशी और एसएसपी सुनील कुमार मीणा भी उनके साथ मौजूद रहे। इससे पूर्व अशोक कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कर्फ्यू को सख्ती के साथ लागू कराया जाएगा।

विज्ञापन


अगर कोई कर्फ़्यू तोड़ने की कोशिश करता है तो सुरक्षा के लिए एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) भी लगाया जाएगा। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले बनभूलपुरा के चार पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही डीजी ने हरिद्वार का भी दौरा किया।

विज्ञापन

हरिद्वार पहुंचे डीजी बोले- अफवाह फैलाकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर लगेगी रासुका

डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने हरिद्वार के ज्वालापुर में सील किए गए पांवधोई क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। डीजी ने साफ किया है कि लॉकडाउन का उल्लंघन किसी सूरत नहीं होने दिया जाएगा। जो भी अफवाह फैलाएगा उस पर रासुका लगाई जाएगी।

पांवधोई के सील वार्डों का दौरा करते हुए डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस से इन क्षेत्रों में पुलिस की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन न होने दिया जाए।

लॉकडाउन के समय कोई भड़काउ, आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाए। डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने सफाईकर्मियों और एसपीओ से भी जानकारी ली। उन्होंने खासतौर पर रमजान को लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि लॉकडाउन में रमजान के दौरान भी घरों पर रहकर नमाज अदा करें। इसके लिए उलेमाओं, स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ मीटिंग कर लोगों से सहयोग की अपील की जाए। इस दौरान एसपी क्राइम आयुष अग्रवाल, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय सिंह, ज्वालापुर कोतवाल योगेश सिंह देव आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें