फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब युवा करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व : बॉबी

Mon, 20 May 2024 06:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष और टिहरी लोकसभा प्रत्याशी बॉबी पंवार ने रविवार को हीरानगर में आयोजित एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष और चुनाव लड़ने के कारणों को साझा किया। बॉबी ने कहा कि उत्तराखंड को लंबे समय से छला गया है। राज्य के नागरिकों की उम्मीदें सत्ताधारी दल और विपक्ष से खत्म हो चुकी हैं। अब समय है कि युवा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करें और आंदोलनकारियों के सपने को पूरा करें। बॉबी ने कहा कि उनकी पूरी टीम आगामी चुनाव में पूर्ण रूप से प्रतिभाग करेगी जिसके लिए युवा आज से ही कमर कस लें। यहां कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र दानू, कुमाऊं सह संयोजक कार्तिक उपाध्याय, भूपेंद्र कोरंगा, लाल सिंह पंवार, मनोज नेगी, ललित परगांई, मोहन बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें