रामनगर। वीर चंद्र गढ़वाली योजना के तहत अब पहाड़ के बेरोजगार युवक बैंक से बस लोन लेकर निगम के साथ अनुबंध पर बसों का संचालन कर सकेंगे। रामनगर डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि परिवहन विभाग के सचिव शैलेश बगौली की ओर से आदेश जारी हुआ है। योजना के अंतर्गत चयनित युवक बैंक से बस खरीदने के लिए ऋण ले सकेंगे। इसके बाद परिवहन निगम की नियम व शर्तों के अनुसार अनुबंध कर बसों का संचालन करेंगे। इस पहल से पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।