फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मुख्यमंत्री से भेंट कर बताईं लालकुआं की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में सभासदों के शिष्टमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर नगर की प्रमुख समस्याएं बताईं। उन्होंने खालीा पड़ी लीज की सरकारी जमीन की लीज निरस्त कर उसे नगर पंचायत को उपलब्ध कराने तथा लंबे समय से रुकी मालिकाना हक की प्रक्रिया को फिर शुरू कराने की मांग रखी। नगर क्षेत्र में मिनी स्टेडियम, इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की स्थापना, नगर के बीच से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन को शहर से बाहर स्थानांतरित करने आदि मांगें रखी गईं। मुख्यमंत्री धामी ने शिष्टमंडल को समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही कार्यवाही का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में सभासद भुवन पांडे और सुरेश शाह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें