फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दुकानों के शटर पर भी झलकेगी कुमाऊंनी संस्कृति

विज्ञापन
नैनीताल के मल्लीताल स्थित खड़ी बाजार में दुकानों के शटरों में कुमांऊनी शैली पर उकेरे चित्र। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। आमतौर पर आपने अलग अलग स्थानों पर स्थित बाजार की दुकानों के शटर पर अलग अलग कंपनियों के उत्पादों के विज्ञापन देखे होंगे लेकिन अब नैनीताल में दुकानों पर लगाए गए शटर पर भी कुमाऊंनी संस्कृति के दीदार होंगे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल पर यह कार्य चल रहा है। इससे नैनीताल आने वाले देशी विदेशी सैलानी कुमाऊंनी संस्कृति को जान सकेंगे और सुखद यादें लेकर वापस लौटें सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम गर्ब्याल की पहल पर मल्लीताल स्थित खड़ी बाजार को हैरिटेज स्ट्रीट के रूप में संवारा जा रहा है। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाजार की दुकानों के सामने के हिस्से पर कुमाऊंनी शिल्पकला को उकेरा जा रहा है। बाजार स्थित बिजली और टेलीफोन की लाइनों को भी भूमिगत किया जा रहा है। दुकानों के साइन बोर्ड भी एकरूपता लिए होंगे। बाजार में आकर्षक स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। दुकानों के शटर को एकरूपता देने के उद्देश्य से इनमें कुमाऊंनी संस्कृति के चित्र उकेरे जा रहे हैं। अब तक कई शटरों को कुमांऊनी चित्रों से संवारा गया है। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि शटरों में पहाड़ की परंपरागत नक्काशीदार चौखटें और पिछौड़ा पहनी महिलाओं के चित्र बनवाए जा रहे हैं ताकि सैलानी कुमाऊं की संस्कृति से रूबरू हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें