फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अब लोगो से भी होगी नैनीताल पालिका की पहचान

Sun, 03 Mar 2024 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। 174 वर्ष पुरानी नैनीताल नगर पालिका की अब लोगो से भी पहचान होगी। प्रदेश सरकार के अधिकारियों से वार्ता के बाद शनिवार को प्रशासक व एसडीएम धारी केएन गोस्वामी और ईओ राहुल आनंद ने इसे जारी किया।
विज्ञापन



अंग्रेजी हुकूमत के दौरान अस्तित्व में आई पालिका का समृद्धशाली अतीत है। नैनीझील को नगर की पहचान के रूप में प्रसारित किया जाता है लेकिन पालिका के पास अपना लोगो नहीं है। बीती पालिका बोर्ड के भंग होने के बाद प्रशासक के रूप में एसडीएम धारी केएन गोस्वामी व ईओ के रूप में राहुल आनंद के कार्यभार संभालने के बाद लोगो निर्माण पर चर्चा कर इसे अंतिम रूप देने की पहल की। ईओ राहुल ने निजी स्तर पर झील, पालिका भवन, पाल नौका आदि को लेकर लोगो डिजाइन कराया है। इसमें ‘स्वच्छ नैनीताल और सुंदर नैनीताल’ लिखा गया है। ईओ का कहना है कि अब यह लोगो पालिका भवन, अधिकारी कक्ष, पालिका लेटर पैड, होर्डिंग आदि में नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें