फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अपने भवन में संचालित होगा मालधनचौड़ डिग्री कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मालधनचौड़ महाविद्यालय अब अपने भवन में संचालित होगा। अब डिग्री कॉलेज के लिए भूमि मिल चुकी है और वित्तीय वर्ष में भूमि पूजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंगे। यह बात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धनसिंह रावत ने ग्राम छोई में 28.02 लाख की लागत से बने दुग्ध अवशीतन केंद्र के लोकार्पण के मौके पर कही। छोई में ही सीसी रोड निर्माण और मिल्क टैंक कार्य का लोकार्पण, करीब 30 लाख की लागत से बनने वाले ईटीपी प्लांट निर्माण कार्य का भी बुधवार को शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा, सहकारिता, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकॉल राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पर्याप्त संख्या में अध्यापक तैनात हैं और सभी डिग्री कॉलेजों के अपने भवन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य का चहुंमुखी विकास कर रही है। कहा कि लालकुआं डेयरी को आधुनिक बनाया जा रहा है, जिसमें करीब 33 करोड़ की लागत आएगी। किसानों के बकाया भुगतान को लेकर भी सरकार गंभीर है और शीघ्र भुगतान भी किया जाएगा।
इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, इंदर रावत, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मालधन मंडल अध्यक्ष कमल किशोर, मंडी समिति अध्यक्ष मानसिंह अधिकारी, पूर्व चेयरमैन भगीरथ लाल चौधरी, निर्मला रावत, पूरन नैनवाल, मनीष अग्रवाल, भूपेंद्र खाती मौजूद है। वहीं निदेशक दुग्ध संघ जीवन सिंह नगन्याल, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मेहरा, सामान्य प्रबंधक डॉ. एचएस कुटोला, कारखाना प्रबंधक अतुल गुप्ता, सहायक प्रबंधक हरीश चंद्र आर्य, वित्त प्रबंधक उमेश, केंद्र प्रभारी छोई हरीश लाल, संजय सिंह भाकुनी, डॉ. रमेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें