ट्रंचिंग ग्राउंड में अभी भी लगी है आग
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने दो दमकल वाहन गौला पार ट्रंचिंग मैदान में कूड़े में लगी आग को बुझाने भेजे। इन वाहनों ने आग पर काबू पाया लेकिन पानी खत्म होने के बाद मैदान फिर धधक उठा। कूड़े की आग पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी।
गौला पार पांच हेक्टेयर वन भूमि में नगर निगम, नगर पालिका भवाली, नगर पालिका नैनीताल का कूड़ा फेंका जा रहा है। सूत्रों की माने तो बाद में इस कूड़े को नष्ट करने के लिए आग लगा दी जाती है। जबकि सुप्रीम कोर्ट के साफ साफ निर्देश है कि कूड़े आग नहीं लगाई जाएगी बल्कि इसको निस्तारित किया जाएगा। इधर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को नगर निगम में दो दो दमकल वाहन गौला पार ट्रंचिंग मैदान पहुंचे। वाहनों ने पांच एकड भूमि में जल रहे कूड़े की आग को बुझाया।
एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद दमकल वाहन लौट गए । पानी का असर खत्म होने के बाद नीचे से धधक रहा कूड़ा सुलगने लगा और आग की लपटें तेज हो गई। क्षेत्रवासियों का आक्रोश है कि कूड़ा जलने से जहरीली गैसें वायु प्रदूषित कर रही है इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।