फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 986 रुपए में मिलेगा सोलर कुकर

Sat, 05 Nov 2016 01:01 AM IST
राजीव शुक्ला
विज्ञापन
सोलर पावर प्लांट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी के साथ नई-नई योजनाएं ला रही है। अब मात्र 986 रुपए में पांच लीटर का सोलर कुकर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


कुकर की कीमत पर 60 प्रतिशत केंद्र और 25 प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार दे रही है। इस कुकर में बना खाना पौष्टिकता के लिहाज से भी अच्छा है।

बिजली की बचत और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार उरेडा के माध्यम से कई योजनाएं संचालित कर रही है। नैनीताल जिले में 72 डिस टाइप सोलर कुकर बेचने का लक्ष्य दिया गया है।

इसमें 60 प्रतिशत सब्सिडी केंद्र और 25 प्रतिशत राज्य सरकार दे रही है। एक कुकर की लागत 6,573 रुपए है। 15 प्रतिशत लागत लाभार्थी को देनी है। 

986 रुपए में लाभार्थी को कुकर मिल जाएगा। उरेडा के प्रोजेक्ट अधिकारी संदीप भट्ट ने बताया कि योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी का नैनीताल जिले का निवासी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थी को एक शपथ पत्र देना होगा कि किसी दूसरे को कुकर ट्रांसफर नहीं करेगा साथ ही नुकसान नहीं पहुंचाएगा। भट्ट ने बताया कि अभी तक 15 लोगों ने बुकिंग करा दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें