फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाक्टरों को भरना होगा पूरा विवरण

Thu, 09 Apr 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना रजिस्ट्रेशन के प्रेक्टिस कर रहे डाक्टरों की अब खैर नहीं। डाक्टर को मरीज के पर्चे पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर समेत पूरा विवरण लिखना होगा। एमसीआई ने एक प्रपत्र जारी किया है। डाक्टर की डायग्नोसिस गलत होने पर मरीज कानूनी कार्रवाई भी कर सकेगा।
विज्ञापन


एमसीआई (मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया) ने एक प्रपत्र जारी किया है। प्रपत्र में डाक्टर को अपना पंजीकरण नंबर के साथ ई मेल आईडी और मोबाइल नंबर भरने के साथ ही फार्मेसिस्ट और फार्मेसी का नाम भी लिखना होगा। प्रपत्र में मरीज का नाम और उम्र के साथ अन्य विवरण भी भरने होंगे।

स्वास्थ्य महानिदेशक डा. जीएस जोशी ने बताया कि बिना पंजीकरण के प्रैक्टिस कर रहे डाक्टरों पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी। साथ ही मरीज के उपचार का पूरा विवरण होने पर अगर कोई लापरवाही सामने आती है तो डाक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकेगी। उन्होंने बताया कि सभी सीएमओ और सीएमएस को इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दूसरी ओर बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एससी पंत ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण विवरण भरने में समस्या आएगी साथ ही समय भी अधिक लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें