नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल ने पत्र जारी कर कहा कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के स्नातक ओल्ड कोर्स तृतीय व पंचम (मुख्य, एक्स व बैक) तथा स्नातक ओल्ड कोर्स प्रथम सेमेस्टर बैक व एनईपी पंचम सेमेस्टर मुख्य परीक्षा, एनईपी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के मुख्य व बैक, स्नातकोत्तर प्रथम व तृतीय सेमेस्टर मुख्य, बैक व एक्स स्टूडेंट, व्यवसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम, सेमेस्टर के मुख्य एवं बैक व एक्स स्टूडेंट के लिए परीक्षा आवेदन पत्र एवं शुल्क सात नवंबर तक जमा कर सकते हैं। बताया विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से kunainital.samarth.edu.in और कुविवि की वेबसाइट kuntl.net के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र एवं शुल्क जमा कर सकते हैं।