फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतालघाट के गांवों में नवंबर से नहीं पहुंचे सिलेंडर

Sat, 31 Jan 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी(नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेतालघाट ब्लाक के कई गांवों में तीन माह से कुकिंग गैस की आपूर्ति नहीं हुई है, जिसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कृपाल सिंह मेहरा और उमेश सिंह जलाल ने बताया कि ब्लाक के धनियाकोट, सिमलखा, बजेड़ी, सौनगांव, बसगांव, ऊंचाकोट और पाडली में नवंबर से कुकिंग गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। ग्रामीण 100 से 120 रुपए किराया देकर भवाली स्थित गैस गोदाम से सिलेंडर ला रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में कुकिंग गैस की आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें