फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: व्यापारी की मौत के मामले में निर्माण कंपनी को नोटिस

Fri, 25 Jul 2025 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। हल्दूचौड़ में 13 जुलाई की रात सड़क दुर्घटना में दीपक जोशी की मौत के मामले में क्षेत्र के समाजसेवी कपिल राणा की शिकायत पर अब एनएचएआई ने गंभीर रुख अपनाया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजना कार्यान्वयन इकाई रुद्रपुर ने एनएच पर 43 से किलोमीटर 93 तक का निर्माण कार्य कर रही गाबर एजेंसी को नोटिस जारी किया है। साथ ही तमाम बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन



हल्दूचौड़ के समाजसेवी कपिल राणा ने राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर एसबीआई हल्दूचौड़ में कट के पास सड़क हादसे में व्यापारी दीपक जोशी की मौत के मामले में निर्माण कर रही संस्था को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दीपक जोशी के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। कपिल राणा का कहना था कि 13 जुलाई को हादसा एनएच की लापरवाही से हुआ है। कहा कि हाईवे पर सुरक्षित क्रॉसिंग के उपाय नहीं किए गए हैं। ओवरब्रिज या अंडरपास की व्यवस्था नहीं के अलावा स्ट्रीट लाइट नहीं है जिससे रात में अंधेरा होने की वजह से भी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ट्रैफिक का नियमानुसार संचालन हो, इसके लिए कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। ट्रैफिक सिग्नल भी नहीं है जो घोर लापरवाही को दर्शाता है। इससे हाईवे पर आवाजाही के दौरान खतरा बना हुआ है। एनएचएआई की तकनीकी प्रबंधक मीनू का कहना है कि विभाग की सर्वे एजेंसी को जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें