फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ड्यटी नहीं, जिम्मेदारी निभाई, यूएस नगर की महिला पुलिस कर्मी ने हल्द्वानी में जाम से निजात दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में जाम की परेशानी नई नहीं है। हर रोज दिन हो या रात शहर की सड़कों पर जाम ही दिखाई देता है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात जब रामपुर रोड पर वाहनों के पहिये काफी देर तक थम गए तो हल्द्वानी पुलिस तो नहीं लेकिन ऊधमसिंह नगर की महिला यातायात कर्मी ने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाई। यूएस नगर की यातायात कर्मी चंद्रा कांडपाल शुक्रवार की रात करीब नौ बजे ड्यूटी से घर लौट रही थीं। रामपुर रोड पर जब जाम में उनकी बस फंसी तो उन्होंने बस से उतरकर कारण जानना चाहा।
विज्ञापन

पता चला कि रास्ते में एक बरातघर के पास निकल रही बरात की वजह से लंबा जाम लगा हुआ था। राहगीर भी एक-दूसरे पर चिल्ला रहे थे। ऐसे में चंद्रा कांडपाल ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए कुछ ही देर में जाम खुलवाकर राहगीरों को राहत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें