फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऑटो रिक्शा में छूटा दुल्हन के गहनों का बैग किया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। क्या हो अगर जिस बैग में दुल्हन के लाखों के जेवरात और नगदी रखी हो और वह गायब हो जाए। इतना ही नहीं...कुछ देर बाद वह मिल जाए तो तब उससे मिलने वाली खुशी को शब्दों में बयान करना मुमकिन नहीं होता।
विज्ञापन

शुक्रवार को हल्द्वानी में भी ऐसा ही हुआ। मुखानी क्षेत्र में शादी समारोह था। दुल्हन का परिवार गुजरात से हल्द्वानी पहुंचा था। परिजन ऑटो रिक्शा से विवाह स्थल जा रहे थे। समारोह स्थल पर पहुंचकर परिजन रिक्शे से उतर गए लेकिन दुल्हन के छह लाख रुपये के जेवरात और पचास हजार की नगदी भरा बैग ऑटो रिक्शा में ही छोड़ गए। जब पता चला तो दुल्हन के साथ ही दूल्हा पक्ष भी बैग की तलाश में जुट गया। तभी कीर्ति बल्लभ जोशी नाम के एक ऑटो रिक्शा चालक विवाह स्थल पर पहुंचे और दुल्हन के परिजनों को उनका बैग लौटा दिया। जांच की तो पता चला कि बैग में पूरा सामान सुरक्षित था।
परिजनों ने कीर्तिबल्लभ का फूलमालाओं से स्वागत किया और उसके बाद उन्हें भोजन कराकर विदा किया। वहीं कीर्ति को जब इनाम देने की पेशकश की तो उन्होंने इनाम बतौर दुल्हन का कन्यादान लेने की बात कही। इस पर दुल्हन ने उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें