फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को खुशहाली दो, शराब नहीं 

Mon, 13 Mar 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
people killed of Toxic alcohol - फोटो : people killed of Toxic alcohol
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भटेलिया क्षेत्र में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को मुख्य मोटर मार्ग से हटाकर पोखरी-गहना रोड में शसबनी गांव में शिफ्ट करने के प्रयासों का ग्रामीण महिलाओं ने पुरजोर विरोध किया है। महिलाओं ने रविवार को गांव में बैठक कर दो-टूक शब्दों में कहा कि गांवों को खुशहाली दी जाए, शराब नहीं। यदि गांव में अंग्रेजी शराब की दुकान शिफ्ट की गई तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि वर्तमान में अंग्रेजी शराब की दुकान भटेलिया में स्थित है। चूंकि उक्त दुकान मुख्य रोड के किनारे स्थित है और कोर्ट के आदेशों के तहत शराब की दुकानों को हाइवे से शिफ्ट किया जाना है, लिहाजा उक्त दुकान को भी यहां से शिफ्ट करने की तैयारियां चल रही हैं।

रविवार को जैसे ही शसबनी और आसपास की महिलाओं की इसकी भनक लगी तो वह इसके खिलाफ एकजुट हो गईं। आननफानन में महिला मंगल दल और महिला शक्ति समूह से जुड़ी महिलाओं ने आसपास के गांवों की महिलाओं को साथ लेकर बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि गांवों को खुशहाली दो शराब नहीं। यदि गांव के मध्य में शराब की दुकान खोली गई तो इससे क्षेत्र का माहौल खराब होगा और युवाओं पर इसका कुप्रभाव पड़ेगा। तय किया गया कि क्षेत्र की महिलाएं किसी कीमत पर पोखरी-गहना रोड में शसबनी नामक स्थान पर शराब की दुकान शिफ्ट नहीं होने देंगे और जरूरत पड़ी तो इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा।

बैठक में गंगा देवी, उमा देवी, राधिका देवी, अनुली देवी, मुन्नी देवी, मालती देवी, दोषापानी महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल नयाल, गुड्डू नयाल, महेंद्र नयाल, निपुण देवलिया, विनोद भट्ट, प्रकाश दानी, हेमू नयाल, नवीन देवलिया आदि थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें