फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, ठंड बढ़ी

Thu, 08 Oct 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी होती रही। शाम करीब छह बजे मौसम ने अचानक तेवर बदले और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश और हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन


शाम को आंधी के चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में भी अचानक गिरावट महसूस की गई। शाम के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होने के बाद मॉलरोड, मल्लीताल बाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। पर्यटक और स्थानीय लोग बारिश से बचने के लिए होटलों और दुकानों में रुक गए। तेज बारिश के कारण सड़कों पर भी आवाजाही कम हो गई। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई एसके सहगल ने बताया कि तेज हवा व बिजली की लाइन में आग लगने की सूचना के चलते लाइन बंद की है। हालांकि लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है लेकिन आंधी तूफान को देखते हुए लाइनों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें