कुमाऊं विश्वविद्यालय सभा (सीनेट) के पंजीकृत स्नातकों के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन 22 स्नातक सदस्यों ने नामांकन कराया। बृहस्पतिवार को नाम वापसी होगी। मतपत्रों की गणना और चुनाव परिणाम की घोषणा 28 मई को होगी। स्नातक सदस्यों को प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतपत्र भेजने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल और विवि कार्यालय में मतपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 26 मई होगी। नामांकन पत्रों की जांच 16 अप्रैल को होगी।
कुविवि के कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे ने बताया नामांकन पत्र के आखिरी दिन कुल पंजीकृत 1072 स्नातक सीनेट सदस्यों में से 22 सदस्यों ने प्रतिनिधि के लिए नामांकन किया। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दिन कोई भी प्रत्याशी नाम वापस नहीं लेता है तो चुनाव कराया जाएगा, जिनमें 15 प्रतिनिधि चुने जाएंगे। नाम वापसी के बाद 15 प्रत्याशी ही मैदान में रहते हैं तो उन्हें निर्विरोध सीनेट का सदस्य निर्वाचित घोषित किया जाएगा। उसके बाद इन्हीं 15 प्रतिनिधियों में से कार्यपरिषद के चार सदस्यों के लिए चुनाव होगा। उसकी घोषणा बाद में की जाएगी। कार्यपरिषद के लिए चार अन्य प्रतिनिधि राज्यपाल द्वारा नामित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया सीनेट प्रतिनिधि के लिए हल्द्वानी के हुकुम सिंह कुंवर, मंजू पाल, अचिंत्यबीर सिंह, अनिल कुमार, सुमित तिवारी, राजेंद्र सिंह खनवाल, डा. प्रमोद कुमार अग्रवाल, नैनीताल के कैलाश चंद्र, अंजू मेहता, बहादुर सिंह पाल, डा. सुरेश डालाकोटी, जितेंद्र कुमार भट्ट, जेसी बुधानी, तजेंद्र पाल अरोरा, शोभा डालाकोटी, रवींद्र सिंह रावत, डा. शेखर चंद्र पांडे, सुमित बजाज, प्रमोद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, पान सिंह रौतेला, रुद्रपुर के कीमती लाल राणा ने नामांकन किया है।