फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चीना पीक से लापता बीटेक छात्र अर्णव का 24 दिन बाद भी सुराग नहीं

Mon, 30 Nov 2026 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। चीना पीक की ट्रेकिंग के दौरान बीते छह नवंबर को लापता हुए बीटेक छात्र अर्णव सिंह का 24 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई ठोस जानकारी न मिलने के बाद मायूस परिजन अब अपने गृह राज्य बिहार लौट गए हैं।
विज्ञापन

बेटे की तलाश में नैनीताल पहुंचे पिता पंकज कुमार ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए खोजबीन तेज करने की गुहार लगाई थी। बेटे की सकुशल वापसी के लिए उन्होंने कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी दरबार और घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में माथा टेककर प्रार्थना भी की। इसके अलावा, अर्णव का पता बताने वाले को 50 हजार रुपये और सकुशल लाने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की गई थी हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद परिवार को कोई राहत भरी खबर नहीं मिल सकी। सीओ अंजना नेगी ने बताया कि पुलिस की ओर से युवक की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें