- खोज अभियान का दायरा बढ़ाया, दुर्गम जंगलों में टीमें जुटीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीताल। चीना पीक ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए छात्र अर्णव सिंह का 19वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। लगातार खोज अभियान चलाने के बाद भी छात्र का पता नहीं चलने पर अब तलाश का दायरा बढ़ा दिया गया है। टीमें रातीघाट और कैंची धाम की ओर भी खोजबीन कर रही हैं।
बीते छह नवंबर को बिहार मूल का छात्र अर्णव सिंह चार दोस्तों के साथ चीना पीक ट्रेकिंग पर गया था। इस दौरान वह अचानक लापता हो गया। दोस्तों की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल और वन विभाग ने व्यापक खोज अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब टीमें रातीघाट और कैंची धाम की ओर जंगलों व दुर्गम इलाकों में खोजबीन कर रही है। ड्रोन से भी तलाश की जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों की उम्मीद अब भी अर्णव के सकुशल मिलने पर टिकी है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि खोजबीन जारी है।