फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग की लापरवाही से 17025 का राशन बंद

Fri, 14 Jul 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
विज्ञापन
31 दिसंबर तक ही होगा फसल बीमा
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला पूर्ति विभाग की लापरवाही से 17025 राशन कार्ड धारकों का राशन मिलना बंद कर दिया है। आधार कार्ड लिंक नहीं होने के कारण यह समस्या आई है। जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों की कमी बताते हुए अपना पल्ला झाड़ दिया है। जिले में 234159 राशन कार्ड हैं।
विज्ञापन


शासन ने जिला पूर्ति विभाग को अप्रैल तक सभी राशन कार्ड आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए थे। आदेश के बाद जिला पूर्ति विभाग ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं के माध्यम से सभी कार्डधारकों के आधार कार्ड लिए गए। लेकिन उनको फीड नहीं किया गया। आधार कार्ड फीड नहीं होने के कारण शासन ने मई में 30550 कार्डधारकों का गेहूं-चावल रोक दिया गया। दोबारा आधार कार्ड मांगे गए।

उपभोक्ताओं की ओर से राशन कार्ड देने के बाद भी विभाग की ओर से 17025 राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हो पाए हैं। अब जुलाई का राशन नहीं मिल पाएगा। खाद्य निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि कर्मचारी नहीं होने के कारण 17025 आधार कार्ड लिंक नहीं हो पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें