हल्द्वानी। लॉकडाउन के बीच शराब की दुकान खुलने पर पूरी पेटी खरीद कर ले जाता ग्राहक।
- फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। लॉकडाउन के बीच दूसरे दिन शहर में अंग्रेजी शराब की आठ दुकानें खुलीं। शराब के शौकीन सुबह से ही दुकानों के बाहर लाइन में खड़े होने लगे। नैनीताल रोड पर टेड़ी पुलिया और मंडी बाईपास की दुकान पर ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ रही। लोग सोशल डिस्टेंस का पालन कर सकें इसके लिए सभी दुकानों के बाहर पुलिस बल मौजूद रहा लेकिन अचानक 10 बजे बरसात शुरू होने पर भीड़ तीतर- बितर हो गयी जिससे सोशल डिस्टेंस का नियम एक बार फिर टूट गया। मंडी बाईपास की दुकान पर महंगे ब्रांड की अपेक्षा हल्के ब्रांड की अधिक डिमांड रही जबकि टेड़ी पुलिया की दुकान में लोग महंगी ब्रांड की शराब अधिक लेते दिखे। कुछ नए ब्रांड भी दुकान में नजर आए।