फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीएसएनएल के बाबू पर गोली चलाने वाले का छह दिन बाद भी सुराग नहीं

Thu, 12 Nov 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना का पुलिस छह दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। फायरिंग में जख्मी बीएसएनएल के बाबू दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। ब्लाइंड केस का रूप ले चुके इस प्रकरण में पुलिस के हाथ न तो फायरिंग करने वाले लगे हैं और न ही किस हथियार से गोली चलाई इसका पता चल पाया है।
हाइडिल क्षेत्र के बेड़ीखत्ता निवासी 51 वर्षीय नरेंद्र सिंह बिष्ट आवास विकास स्थित बीएसएनएल कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। बीती छह नवंबर को धनतेरस के दिन दोपहर में वह अपने घर की बालकनी में कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहे थे तभी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। परिजन दौड़कर वहां पहुंचे तो नरेंद्र खून से लथपथ मिले। उनके सीने के पास गोली लगी थी। सात नवंबर को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इस मामले में अंधेरे में हाथ-पांव मार रही पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


गोली निकालने में परेशानी
नरेंद्र के परिचितों ने बताया कि वह लीवर सिरोसिस से पीड़ित हैं। गोली उनके सीने के पास से घुसकर रीढ़ के हड्डी में जाकर धंस गई है। अधिक खून बहने और बीमारी से पीड़ित होने के कारण गोली निकालना संभव नहीं हो पा रहा है। नरेंद्र के शरीर से गोली निकलने के बाद भी पता चल सकता है कि गोली किस हथियार से चली है।
विज्ञापन


फायरिंग प्रकरण में हर एंगल पर जांच की जा रही है, इस मामले में कुछ संदिग्ध उठाए गए हैं, संबंधित इंस्पेक्टर को घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें