फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को नहीं आया विमान, बस से दून को रवाना हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सात माह बाद 13 सितंबर को बहाल हुई नैनीसैनी-देहरादून हवाई सेवा बुधवार को बंद रही। विमान न आने से यात्रियों को बस से देहरादून के लिए रवाना होना पड़ा। बृहस्पतिवार को साप्ताहिक अवकाश के तहत विमान सेवा बंद रहेगी।
विज्ञापन

नैनीसैनी हवाई पट्टी से हेरिटेज एविएशन के नौ सीटर विमान का संचालन देहरादून के लिए किया जा रहा है। 13 से 17 सितंबर तक लगातार हवाई सेवा संचालित हुई। बुधवार की सुबह यात्रियों के मोबाइल फोन पर फ्लाइट रद्द होने का मैसेज आया। इससे हवाई जहाज से सफर करने की उम्मीद लगाए यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। उसके बाद उन्हें बस से देहरादून के लिए जाना पड़ा। एक महिला यात्री मीनाक्षी ने बताया कि उन्हें सुबह फ्लाइट रद्द होने का संदेश मिला। इससे निराशा हुई है।
उधर, देहरादून से सुबह की फ्लाइट से पिथौरागढ़ के लिए टिकट बुक करा चुकी महिला यात्री रितु ने बताया कि फ्लाइट रद्द होने से उन्हें पिथौरागढ़ की बस के लिए शाम चार बजे तक इंतजार करना पड़ा। नैनीसैनी के इंचार्ज एमएस धामी ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों से बुधवार को विमान सेवा बंद रही। उन्होंने कहा कि आज के यात्रियों को बृहस्पतिवार को अतिरिक्त फेरे में लाने की योजना थी लेकिन अनुमति न मिलने के कारण अब यात्रियों के टिकट लौटाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 20 सितंबर से हवाई सेवा सुचारु हो जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें