फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मंडी में वाहनों को सुबह आठ बजे के बाद नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नवीन मंडी में कोरोना वायरस संक्रमण से छह दिनों के भीतर सात व्यापारियों की मौत होने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है। अब मंडी स्थल में उत्पाद लेकर आने वाले वाहनों को सुबह आठ बजे तक ही मंडी में मुख्य गेट से प्रवेश दिया जाएगा। सुबह नौ बजे तक मंडी स्थल से विक्रय किये गए उत्पाद को मंडी से बाहर ले जाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

डीएम के आदेश शनिवार को प्रशासन के अधिकारियों ने नवीन मंडी पहुंचकर थोक आढ़तियों और व्यापारियों के साथ बैठक की और मंडी में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रविवार से नये नियम लागू करने का फैसला किया गया। एसडीएम विवेक राय ने निर्देश दिए कि मंडी स्थल में फुटकर व्यापार कर रहे व्यापारियों को पुलिस प्रशासन की सहायता लेकर मंडी स्थल से बाहर किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति मंडी स्थल में फुटकर व्यापार करते पाया गया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि मंडी में नई व्यवस्था लागू कराने की जिम्मेदारी मंडी सचिव और चौकी इंचार्ज मंडी की होगी। बैठक में एसपी सिटी डॉ. जगदीश चन्द्र, सीओ शांतनु परासर, मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव, आलू फल आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की, चरनजीत सिंह, कन्हैयालाल सिंधी, प्रेम मदान, चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र जोशी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें