चबूतने में आवाजाही पर प्रतिबंध
सोमवार को टीम ने टिफिन टाॅप का स्थलीय निरीक्षण कर वहां हो रहे भू-स्खलन एवं दरारों को रोकने के लिए जिला प्रशासन को सुझाव दिए। सर्वे टीम का मानना था कि जब तक स्थायी रूप से भू-तकनीकी सर्वेक्षण न हो, तब तक पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चबूतरे पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाए। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि टिफिन टाॅप में स्थित चबूतरे में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।