रंजिश या गुस्से में की गई हत्या
पुलिस के मुताबिक, नंदी को पहले मारा गया फिर गला घोंटा गया। उसके बाद उसे पानी में भी डुबोया गया है। पुलिस का मानना है कि हत्यारोपी ने किसी रंजिश या गुस्से के चलते वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस जेल में बंद नंदी के बेटे नीरज संबल से भी पूछताछ कर रही है ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।
वहीं पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे नंदी ने घर में ही संचालित किराने की दुकान बंद की थी। इसके बाद करीब आठ बजे बेटी से फोन पर बातचीत भी की थी। शुक्रवार सुबह से वह घर से बाहर नहीं निकली। महिला का फोन पुलिस को नहीं मिला है जिसे ट्रेस किया जा रहा है।
एक साल से अकेली रहती थी नंदी, बेटा जेल में है
नंदी के पति उमेद सिंह की करीब 16 साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी तीन बेटिया रानी, सुनीता और ममता और बेटा नीरज हैं। दामाद रोहित के मुताबिक नंदी की तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। करीब एक साल पहले शहर में हुए नीरज गैड़ा हत्याकांड मामले में बेटा नीरज जेल में है। तब से नंदी घर में अकेली रह रही थी।
मामले में गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। महिला का फोन ट्रेस करने के साथ सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। एसओजी व पुलिस की चार टीमों के साथ-साथ सर्विलांस टीम भी मुस्तैद कर दी गई है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल।