फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओखलढूंगा पीएचसी में डॉक्टर नहीं, 5000 मरीज परेशान

Fri, 01 May 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। ओखलढूंगा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। उपचार के लिए लोगों को फार्मासिस्ट पर निर्भर रहना पड़ रहा है या भीमताल व हल्द्वानी के अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य चिराग बोरा ने बताया कि डॉक्टर के नहीं होने से क्षेत्र के करीब 5000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कई बार स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से बात की लेकिन डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई। इस संबंध में, भीमताल सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि उच्च अधिकारियों को डॉक्टर की तैनाती के लिए अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें