नैनीताल/ज्योलिकोट। ज्योलीकोट क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज हवा के बीच रामलीला मैदान में एक पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से वहां खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। अंधड़ के कारण गांव समेत आसपास के करीब 12 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश और तेज हवाओं ने खेती को भी नुकसान पहुंचाया है। ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रयंक पांडे ने बताया कि आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। टीम क्षेत्र में स्थिति का जायजा ले रही है।