फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निष्ठा और तुषार का शिप मॉडलिंग कार्यक्रम में चयन होने पर हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आरडीसी-2026 के दौरान आयोजित शिप मॉडलिंग कार्यक्रम में सीनियर कैडेट कैप्टेन निष्ठा जोशी व कैडेट तुषार पांडेय का चयन हुआ है। एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट प्रो. रितेश साह ने बताया उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए निष्ठा जोशी की विशेष सराहना की गई तथा उन्हें प्रशंसा स्वरूप पिन भेंट कर सम्मानित किया गया। लीडिंग कैडेट करन सिंह राणा का चयन नेवल प्लाटून के गार्ड कमांडर के रूप में किया गया है। कैडेट करन सिंह राणा ने एनसीसी कंटिंजेंट का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है। कैडेट्स की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, कैप्टन मृदुल साह, कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर अनिल महास, कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संजय पंत आदि ने खुशी जताई है। सं
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें