हल्द्वानी। शहर में कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह कटघरिया निवासी नौ साल के राहुल को कुत्ते ने काट लिया। उसे रैबीज का टीका लगाने के लिए बेस अस्पताल लाया गया। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ.केएस दताल ने बताया कि 150 से 200 लोग रोजाना रैबीज का टीक लगाने अस्पताल पहुंच रहे हैं।
बुखार के बढ़ रहे रोगी पहुंच रहे अस्पताल
हल्द्वानी। मौसम बदलने के साथ ही सीजनल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे 250-300 मरीज रोजाना बेस अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ओपीडी में आने वालों में बुखार व सर्दी से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक है। ऐसे में ओपीडी 1700 तक पहुंच रही है।