हल्द्वानी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और शराब पीकर वाहन दौड़ाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को 200 से भी ज्यादा वाहनों के चालान काटे हैं। नौ वाहन सीज और 10 वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की संस्तुति आरटीओ से की है।
सड़क हादसे रोकने के लिए एसएसपी के आदेश पर सोमवार सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिलेभर में 241 वाहन चालकों के चालान के साथ 1.18 लाख रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। नशे में गाड़ी चलाते मिले नौ वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को सीज कर दिया। बिना दस्तावेज और नियम तोड़कर वाहन दौड़ाने वाले 10 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस ने निरस्तीकरण के लिए भेजे हैं। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि चेकिंग अभियान रोज चलाया जाएगा।