लालकुआं (नैनीताल )। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की। महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में व्यवस्थापक स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज ने भक्तों को माता के स्वरूपों के बारे में बताया।
वहीं, नगर के प्राचीन अवंत केसरी मंदिर, फलहारी बाबा मंदिर, शिव मंदिर, भोले बाबा मंदिर के साथ सेंचुरी पेपर मिल में राधा कृष्ण मंदिर में पूजा की गई।
फोटो 11एलकेयूपीटी 2। लालकुआं में चैत्र नवरात्र पर भजन कीर्तन करतीं महिला श्रद्धालु।