फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी में रात का तापमान 15 साल में रहा सबसे अधिक

Sat, 14 Jun 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्की बारिश के बाद उमस बढ़ रही है। हल्द्वानी में दिन की उमस भरी तपिश के साथ रात का तापमान भी बढ़ गया है। शुक्रवार को यहां दिन का तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 34.8 पर पहुंचा। वहीं बृहस्पतिवार रात रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान 15 साल में सबसे अधिक रहा। एक दिन के मुकाबले छह डिग्री का उछाल पाया गया, जो 30 पर पहुंच गया था। महज 15 साल के उपलब्ध रिकॉ़र्ड में इससे पहले रात में सबसे अधिक तापमान जून 2022 में 28.5 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हल्की बारिश रही, लेकिन दिन भर उमस भरा मौसम रहा। मौसम विभाग ने नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। मैदानी इलाकों में तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश का दौर आ सकता है। इधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 20.2 और न्यूतनम 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें