हल्द्वानी। एनएच खंड के नवागत अधीक्षण अभियंता (एसई) हरीश पांगती और अधिशासी अभियंता (ईई) आशुतोष ने चार्ज संभाल लिया है। ईई आशुतोष ने बताया कि रुके हुए कार्याें को पूरा कराने के साथ ही सड़कों की दशा सुधारने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। इससे पहले यहां तैनात एसई अनिल पांगती का तबादला रुद्रपुर व ईई प्रवीण कुमार को देहरादून स्थानांतरित किया गया है।