हल्द्वानी। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि वार्ड संख्या 41 और 42 के बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को जन सुविधा शिविरों का आयोजन हुआ। इसमें बिजली के पोल लगाने, झुके विद्युत पोलों को ठीक कराने, राशन कार्ड से नाम हटाए, राशन कार्ड बनाने, स्ट्रीट लाइट लगाने, सड़कों की मरम्मत कराने जैसी समस्याएं उठीं। इस दौरान 36 आधार कार्ड बनाए व संशोधित किए गए। 27 अगस्त को वार्ड संख्या 39 में कालाढूंगी विधायक के आवास में और वार्ड संख्या 40 के रामलीला मैदान ऊंचापुल में शिविर लगाया जाएगा।