फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई अफसरों पर होगी एफआईआर

Tue, 03 Feb 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
काठगोदाम-रामपुर फोर लेने योजना के तहत लालकुआं रोड, तीनपानी बाईपास का हिस्सा नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) को हस्तांतरित होने के बाद से बदहाल है। आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। अब जिला प्रशासन ने सड़कों के गड्ढे न भरने, रखरखाव न करने पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन


डीएम दीपक रावत का कहना है कि जब तक फोर लेन योजना पूरी तरह तैयार नहीं हो जाती है, तब तक मार्ग को यूं बदहाल नहीं छोड़ा जा सकता है, भले ही एनएचएआई केंद्र के अधीन संस्था हो।

डीएम ने कहा कि यदि सड़क के गड्ढे, मरम्मत न होने की स्थिति में दुर्घटना होती है तो एनएचएआई के अफसरों पर एफआईआर कराई जाएगी। इस संबंध में एनएचएआई अफसरों को भी सूचना दे दी गई है। उन्हें 10 दिन के अंदर मार्ग की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें