फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ नामजद तहरीर 

Sun, 25 Sep 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लालकुआं (नैनीताल)।
विज्ञापन
लालकुआं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
लालकुआं में शनिवार को हाइवे के गड्ढों के चलते हुए हादसे में देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शेखर उपाध्याय की मौत से हर वर्ग में गुस्सा है। रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने कोतवाली में एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी। लोगों का कहना है कि एनएच में हुए गड्ढों के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अधिकारी कुछ नहीं कर रहे। 

रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर एनएचएआई के अधिकारियों को गैर जिम्मेदार ठहराते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लोगों का कहना है कि एनएच 109 में बने गड्ढों की वजह से एक दर्जन से अधिक लोग अकाल मौत का शिकार हो चुके हैं। गुस्साए लोगों ने एनएच 109 की मॉनीटरिंग करने वाले विभाग के अधिकारी प्रशांत और अनुज कुमार (रुद्रपुर कार्यालय) के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर, कोतवाल विपिन चंद्र पंत का कहना है कि विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर देने वालों में पूरन सिंह रजवार, गोपी गर्ग, घनश्याम गोयल, अनिल मेलकानी, रमेश पाठक, मनीष अग्रवाल, बॉबी संभल, महेश भट्ट, पीसी जैन आदि क्षेत्रवासी मौजूद थे। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बंधाया ढांढस 
लालकुआं (नैनीताल)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय रविवार को देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दिवंगत शेखर उपाध्याय के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता तरुण पंत, नगर पंचायत चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, बीना जोशी, उर्मिला मिश्रा, शेखर जोशी, मीना रावत, कैलाशचंद पंत आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन


कार्रवाई हो, ताकि किसी और का सुहाग न उजड़े 
दिवंगत शेखर उपाध्याय की पत्नी जानकी उपाध्याय और भाई रमेश उपाध्याय ने सड़क दुर्घटना में हुई मौत की घटना से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। जानकी उपाध्याय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से गुहार लगाई कि हाइवे की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भविष्य में जर्जर सड़क के चलते किसी और का सुहाग न उजड़े। प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर सड़क दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें