रामनगर में एनएच से हटेगा अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। काशीपुर-बुआखाल राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर शनिवार को अतिक्रमण चिहिृनत किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को एनएच की टीम ने नक्शे की रिपोर्ट के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है।
एसएच के जेई मुरारी ने बताया राजस्व, बंदोबस्ती के नक्शे से सड़क का मिलान किया गया। उन्होंने बताया सड़क में कहीं छह मीटर तो कहीं 18 मीटर तक के अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा। टीम में सर्वे आमीन चरनपाल सिंह, पटवारी आरिफ हुसैन भी मौजूद रहे।