गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया थाना के नवनियुक्त थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने क्षेत्र में आगमन के बाद ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों व लोगों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी और जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।