जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर स्लोगन, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी।
एलडीए सभागार में तैयारी बैठक में डीएम ने कहा हर बूथ पर बीएलओ नए और सौ वर्ष के अधिक उम्र के मतदाताओं को सम्मानित करेंगे। इंटर कालेजों में बच्चों के बीच होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमश: दो हजार, डेढ़ हजार और एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। मतदाता जागरूकता स्लोगन 23 जनवरी तक आमंत्रित किए गए हैं।
बेहतर स्लोगन भेजने वाले को दो हजार रुपए पुरस्कार मिलेगा। स्लोगन 9917041923 पर एसएमएस या फिर dmcumdeontl@gmail.com पर मेल किए जा सकते हैं। सहायक निर्वाचन कार्यालय को भी स्लोगन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। डीएम ने कहा इस दिन बैंड स्टैंड फ्लैट्स में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में एडीएम उदय सिंह राणा, एसडीएम आशीष चौहान, चंद्र सिंह मर्तोलिया, राकेश तिवारी, एसएस जंगपांगी, डीईओ एसपी विश्वकर्मा, भाजपा के गोपाल रावत, कांग्रेस के अजमल, बसपा के महेश भट्ट आदि थे।