फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चोरपानी, कानिया की प्यास बुझाएगा नया ट्बूलवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के चोरपानी और कानिया क्षेत्र के लोगों के पानी प्यास नगर पालिका बुझाएगी। इसके लिए पालिका ने चोरपानी में एक करोड़ 31 लाख रुपये से ट्यूबवेल स्थापित करने के लिए जल निगम को बजट स्वीकृत किया है। वहीं जल निगम की ओर से ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

रामनगर के चोरपानी और कानिया क्षेत्र में 200 से अधिक परिवार निवास करते हैं। यहां स्थानीय लोग आए दिन पानी की किल्लत से परेशान थे। नगर पालिका के ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि इस साल दोनों क्षेत्र नगर पालिका में शामिल हुए हैं। नगर पालिका ने अपने बजट से यहां ट्यूबवेल स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर पालिका ने जल निगम को एक करोड़ 31 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। जल निगम की अधिशासी अभियंता पल्लवी चौधरी ने बताया कि बताया ट्यूबवेल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। गर्मी के सीजन से पूर्व ट्यूबवेल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें