फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एकल शिक्षक वाले स्कूलों में नए शिक्षकों का होगा समायोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में 182 स्कूल ऐसे हैं, जो एकल शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षा विभाग ने विगत दिनों छात्र संख्या के हिसाब से शिक्षकों की तैनाती का एक नया मानक जारी किया है। अब एक से पांच छात्रों पर एक, 6 से 30 छात्रों पर दो, 31 से 60 छात्रों पर तीन, 61 से 79 छात्रों पर चार और 80 से अधिक छात्रों पर पांच से अधिक शिक्षक तैनात किए जाएंगे। माना जा रहा है कि नए आदेश के बाद शिक्षकों को समायोजित किया जाएगा। जिले में कई स्कूल ऐसे हैं जिनमें तीन, चार, आठ और दस छात्र संख्या पर दो से तीन शिक्षकों की तैनाती है। अब इन स्कूलों के शिक्षकों को एकल अध्यापक वाले स्कूलों में तैनात किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने बताया कि विभाग की ओर से छात्रसंख्या के हिसाब से शिक्षकों की तैनाती का नया आदेश जारी किया है। इससे एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में नए शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। समायोजन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें