फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अभी नहीं पहुंची कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किताबों के साथ कॉपियां भी निशुल्क बांटी जानी हैं। मगर अब तक छात्रों के लिए कॉपियां नहीं पहुंचीं हैं। वहीं कई कक्षाओं की पूरी किताबें भी नहीं पहुंची हैं। सरकार हर वर्ष छात्र-छात्राओं को निशुल्क किताबों का वितरण करती है। पहली बार कॉपियां बांटने की व्यवस्था की गई है। इसमें हर कक्षा के लिए सिलेबस के हिसाब से कॉपियों की संख्या फिक्स की गई है। सत्र शुरू हुए ढाई माह हो गया है लेकिन अब तक छात्रों को कॉपियां नहीं मिल पाई हैं। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पीएल टम्टा ने बताया कि इस बार से निशुल्क कॉपियां भी छात्रों को बांटी जानी हैं। फिलहाल कॉपियां नहीं मिलीं हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें