फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बस्ती के लोगों का हंगामा, नहीं जोड़ने दिया कनेक्शन

Thu, 28 May 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की किल्लत से लोग इस कदर परेशान है कि जलसंस्थान को नई बस्ती के लोगों ने अपने क्षेत्र के ट्यूबवेल से दूसरे इलाके की नई पेयजल लाइन का कनेक्शन जोड़ने नहीं दिया। इस पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में जलसंस्थान ने पुलिस भी बुलाई, मगर लोगों के विरोध के सामने बात नहीं बन सकी। फिलहाल जलसंस्थान ने जनविरोध को देखते हुए इस कार्य को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


बनभूलपुरा लाइन नंबर-20 में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जलसंस्थान द्वारा नई लाइन डाली गई है। बुधवार दोपहर जलसंस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल नई बस्ती ट्यूबवेल से लाइन नंबर 20 की नई पेयजल लाइन का कनेक्शन जोड़ने का कार्य करवा रहे थे तभी वहां क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा नईबस्ती के ट्यूबवेल से दूसरे क्षेत्र का लाइन कनेक्शन जोड़ने का विरोध शुरू हो गया। लोगों का कहना था कि इससे उनके क्षेत्र में पानी का संकट पैदा हो जाएगा। जलसंस्थान के अधिकारियों ने समझाने पर भी लोग नहीं माने।

इसके बाद जलसंस्थान के लोग थाने से पुलिस फोर्स लेकर ट्यूबवेल पर पहुंचे, लेकिन लोगों का विरोध खत्म नहीं हुआ। पुलिस और विरोध कर रहे लोगों के बीच नोकझाेंक भी हुई। बताते हैं कि इस मुद्दे को लेकर जब लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पुलिस और जलसंस्थान के अधिकारी वापस चले गए। जलसंस्थान के एई श्री डोबवाल ने बताया कि शांति व्यवस्था बनी रहे इसलिए कनेक्शन जोड़ने का काम फिलहाल रोक दिया है। उन्होंने बताया कि नई पेयजल लाइन जुड़ने से लाइन नंबर 20 के करीब 300 परिवारों को लाभ होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें