हल्द्वानी। यूपीसीएल की ओर से 13 बीघा इंदिरानगर बिजलीघर में बुधवार को नई बिजली लाइन खींचने का काम किया गया। इसके चलते बड़ी आबादी क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति गुल रही जिससे करीब 10 हजार लोग प्रभावित रहे।
विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि 33/11 बिजलीघर में 11 केवी लाइन नई डाली गई है। इसके चलते 13 बीघा बिजलीघर के बड़ी रोड, गौजाजाली, शनि बाजार, गल्ला मंडी, उजालानगर, धान मिल, नई बस्ती, मयूर विहार, जोशी काॅलोनी, अलकनंदा काॅलोनी के साथ ही कालाढूंगी रोड चौराहा सब स्टेशन के बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगलपड़ाव, गली नंबर-दो से चार तक, मेडिकल काॅलेज, सावित्री काॅलोनी, पर्वतीय मोहल्ला, मेडिकल काॅलेज, हिमालया फार्म, एफटीआई में सुबह 10 से चार बजे तक बिजली बाधित रही। इसका शेड्यूल पूर्व में जारी किया गया था। संवाद