फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डोर टू डोर कूड़ा उठाएंगे नए कूड़ा वाहन

Sat, 06 Jun 2026 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। नगर पालिका भीमताल में कूड़ा वाहनों की समस्या को देखते हुए शासन से पालिका को पांच नए कूड़ा वाहन मिले हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि सरकार स्वच्छता को लेकर गंभीर होकर हर नगर निकायों में कूड़ा वाहन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश में सभी नगर निकायों में आवश्यकता अनुसार वाहन और अन्य उपकरण उपलब्ध कराकर प्रदेश को साफ और स्वच्छ बनाया जाएगा।
चेयरमैन ने कहा कि बोर्ड बैठक में प्रस्तावित कूड़ा वाहनों के मिलने के बाद कूड़ा वाहनों से नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाएगा। इससे नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को बल मिलेगा।
विज्ञापन


बारिश के बीच भी डटे रहे लोग

पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले बारिश शुरू हो गई। इससे कार्यक्रम में सीएम को सुनने के लिए अधिक संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। सीएम भी देरी से आये। बारिश में लोग छाता और कुर्सी से सिर ढककर खुद को भीगने से बचाया। सीएम के पहुंचने के साथ बारिश बंद होने से लोगों को राहत मिली।
बच्चों ने भेंट की मुख्यमंत्री को पेंटिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भीमताल में पहुंचने पर दो बच्चों ने मुख्यमंत्री को पेंटिंग भेंट की। एक बच्चे ने मुख्यमंत्री धामी की पेंटिंग बनाकर भेंट की। सीएम ने दोनों को बच्चों को पास बुलाकर उन्हें दुलारा और पर्यावरण संरक्षण में सभी को जागरूक करने के लिए कहा।
यह लोग रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, चेयरमैन सीमा टम्टा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, ध्रुव रौतेला, डॉ अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, तरुण बंसल, रंजन बर्गली, मनोज भट्ट, नितिन राणा, पंकज उप्रेती, डॉ हरीश बिष्ट, अनिल चनौतिया, भावना, नितेश बिष्ट, देवेंद्र सिंह ढैला, प्रो वीना पांडे, कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत, दिनेश सांगुड़ी, सुरेश आर्या, प्रदीप पाठक आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें