फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोअर मालरोड पर यातायात संचालन के लिए फिर नई तारीख

Wed, 07 Oct 2026 03:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लोक निर्माण विभाग ने एक वर्ष से बंद पड़ी लोअर मालरोड पर यातायात संचालन शुरू करने के लिए फिर नई तारीख दी है। लोनिवि ने इस माह के आखरी तक सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से में स्लैब डालकर वाहनों के लिए खोलने की बात कही है।
विज्ञापन

सितंबर 2025 में लोअर मालरोड के बड़े हिस्से में धंसाव होने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। इसके बाद लोनिवि ने अक्तूबर में क्षतिग्रस्त हिस्से के ट्रीटमेंट का काम शुरू किया लेकिन निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं हो सका। लोनिवि ने पहले नंदा देवी महोत्सव फिर दस अक्तूबर तक मालरोड को यातायात के लिए खोलने का आश्वासन दिया था।
इसके बाद 15 अक्तूबर की तारीख दी गई लेकिन काम की गति धीमी देखते हुए एक बार फिर नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने आयुक्त की बैठक में मुद्दे को उठाया जिस पर कमिश्नर ने लोनिवि के एसई और ईई से इस पर जवाब मांगा। अब अधिकारियों ने अक्तूबर के आखरी तक सड़क पर यातायात संचालित करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें