फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे एक गांव में भतीजे द्वारा चाची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी 37 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार रात वह घर पर सो रही थी। अंदर के कमरे में उसका भतीजा अलाउद्दीन और बाहर बरामदे में उसका पति सोया था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे के अलाउद्दीन उठकर उसके कमरे में आ गया और उससे दुष्कर्म किया।

महिला का कहना है कि वह अंधेरे में उसे अपना पति समझ बैठी थी। जब लाइट जलाई तो हकीकत का पता चला। वहीं, अलाउद्दीन ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें