फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Attack: कॉर्बेट पार्क में नेपाली मजदूर पर बाघ ने किया हमला, मौत

Tue, 14 Nov 2023 01:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला रेंज में बाघ ने नेपाली श्रमिक पर हमला कर दिया, जिसके कारण श्रमिक की मौत हो गई। वन कर्मियों ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद उसके साथी श्रमिक का शव लेकर नेपाल चले गए।
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला रेंज में रविवार को लैंटाना उखाड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान बाघ ने नेपाली श्रमिक पर हमला कर दिया, जिसके कारण श्रमिक की मौत हो गई। वन कर्मियों ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद उसके साथी श्रमिक का शव लेकर नेपाल चले गए।

विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया रविवार दोपहर एक बजे के आसपास ढिकाला रेंज में वासस्थल का सुधार कार्य करते समय झाड़ियों में छिपे बाघ ने एक श्रमिक पर हमला कर दिया। मौके पर तैनात बंदूकधारी कार्मिकों ने बाघ को भगाने के लिए 2-3 राउंड हवाई फायर किए और बाघ को भगाने की कोशिश की। लेकिन जब तक बंदूकधारी वन कर्मचारी बाघ को उस स्थान से हटा पाते तब तक श्रमिक की मौत हो चुकी थी।

 

मृतक श्रमिक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद श्रमिक शिवा गुरुम (22 ) पुत्र तीरथ गुरुम निवासी ग्राम धपवा, पोस्ट मन्नापुरम पिल्ला बाके (नेपाल) के साथी उसके शव को लेकर नेपाल चले गए। पार्क वार्ड ने बताया कि मृतक के परिजनों को मानव वन्यजीव संघर्ष नियमावली 2012 एवं राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। संवाद


पर्यटकों के लिए कल से खुलेगा ढिकाला जोन
कॉर्बेट का विश्वविख्यात ढिकाला जोन 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा। इससे पहले जोन में साफ-सफाई का काम चल रहा है। झाडि़याें को काटने के साथ ही सड़कों की मरम्मत का काम भी चल रहा है। पार्क वार्डन ने बताया कि सभी कार्य अंतिम दौर में है और 15 नवंबर से ढिकाला जोन खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें